Shahjahanpur News: स्टांप वेंडर्स रहे हड़ताल पर, दिया ज्ञापन

स्टांप विक्रेता नायब तहसीलदार अनुराग दुबे को ज्ञापन देते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। स्टांप वेंडर एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। उन्होंने कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अनुराग दुबे को दिया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि प्रदेश में ई-स्टांप पेपर की फोटोकॉपी, स्कैनिंग करते हुए राजस्व चोरी हो रही है। इसे रोकने के लिए आम जनमानस द्वारा आसानी से पहचाना जाने वाला सुरक्षा फीचर लगाया जाना आवश्यक है।
फिजिकल स्टांप पेपर एवं ई-स्टांप सामानांतर निरंतर रखा जाए। फिजिकल स्टांप में राजस्व चोरी की संभावना नहीं है। कोषागार के माध्यम से साफ्टवेयर बनाकर ई-स्टांप बिक्री कराई जाए, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन के अधीन अब ई-स्टापिंग करना मुश्किल व असुरक्षित है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, रामआसरे सिंह चौहान, राजेश, मुख्तार हुसैन आदि मौजूद रहे।