बदायूं

Budaun News: 12 साल बाद भैंसोर नदी का पानी घरों में घुसा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 26 Aug 2023 12:56 AM IST

After 12 years the water of Bhainsore river entered the houses

बिल्सी के बादशाहपुर रोड पर गिरी तहसील की दीवार,जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना

बिल्सी। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद नगर से होकर गुजरने वाली भैंसोर नदी में पानी की लहरें लोगों को देखने को मिल रही है। इसकी वजह से नगर में नदी किनारे बनी कॉलोनी के कई घरों में बरसात का पानी भर गया। इससे उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बाद लोगों को मकान गिरने का खतरा सताने लगा है। क्योंकि उनके मकानों की नींव में कई दिनों से बरसात का पानी भरा हुआ है।इससे मकानों में दरारें भी पड़ना शुरू हो गई है। भैंसोर नदी के किनारे खेतों में होने वाली सब्जी की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई है। लोगों का कहना है कि इतनी बरसात 12 साल पहले हुई थी।

इधर, नगर के बादशाहपुर रोड पर स्थित तहसील परिसर की प्राचीन दीवार भी बरसात के बाद गिर गई। इससे गांव को जाने वाला रोड पूरी तरह बंद हो गया। इससे लोगों को इधर से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों को भी दे दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button