शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बिना टिकट यात्रा करने वालों से 1.26 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

Connect News 24

More than 1.26 lakh fine collected from those traveling without ticket

ट्रेन में चेकिंग करते सीआईटी नरेंद्र त्यागी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में अभियान चलाकर ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़कर उन पर जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही गंदगी फैलाने और धूम्रपान करते पकड़े जाने वालों पर भी कार्रवाई हुई।

नरेंद्र त्यागी ने बताया कि मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक चेकिंग अभियान के दौरान 68 लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। उनसे 24 हजार 640 रुपये वसूले गए। 17000 रुपये जुर्माना लगाया। इस तरह कुल 41640 रुपये वसूले गए। 89 लोग सामान्य कोच का टिकट लेकर स्लीपर और एसी में यात्रा करते मिले। उनसे 36 हजार 440 रुपये किराया और 47 हजार 250 रुपये जुर्माना वसूला गया। चार लोग धूम्रपान करते पकड़े गए, जिनसे 800 रुपये और तीन लोगों पर गंदगी फैलाने के लिए 600 रुपये जुर्माना लगाया गया। इस तरह से कुल एक लाख 26 हजार 730 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

दिव्यांग व आरक्षित कोचों में अनधिकृत यात्रा करने वाले यात्रियों से भी रेल राजस्व अर्जित किया गया। उनसे कोच को खाली कराया गया। इस मौके पर कृष्णकांत, पवन कुमार शर्मा, रमेशचंद्र वर्मा, तेजराम, उमेश पाल, विनीत सेन, जितेंद्र कुमार, अजय प्रताप, वीरेंद्र मौर्या, टीनाराज, ज्योति रस्तोगी, हिना कौशर, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button