शाहजहाँपुर

कांग्रेस नेता की पुत्रवधू की मौत: रक्षाबंधन पर पति संग मायके जा रही थी ज्योति, हादसे में टूट गई जिंदगी की डोर

Connect News 24

Congress leader daughter-in-law dies in road accident on Rakshabandhan

ज्योति का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवधामनगर निवासी सुमित शर्मा की पत्नी ज्योति शर्मा (26) की बरेली हाईवे पर गांव मालूपुर के मोड़ के पास बाइक से गिरने से मौत हो गई। पुलिया के पास धंसी सड़क में पहिया जाने से बाइक उछल गई थी। पति घायल हो गया। ज्योति भाई को राखी बांधने अपने मायके जा रही थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा के बेटे सुमित शर्मा की शादी करीब तीन साल पहले निगोही निवासी राजकुमार शर्मा की बेटी ज्योति शर्मा से हुई थी। सुमित एक स्कूल में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार को ज्योति रक्षाबंधन पर अपने भाई दीपक को राखी बांधने के लिए पति के साथ बाइक पर मायके जाने को निकली। सुबह करीब छह बजे वे लोग जलालाबाद क्षेत्र के बरेली हाईवे पर थे।

ये भी पढ़ें- भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री

उनकी बाइक नवनिर्मित पुलिया से गुजर रही थी। उसका पहिया पहले से धंसी पुलिया में चले जाने से बाइक काफी उछल गई। इससे बाइक के पीछे बैठी ज्योति सड़क पर आ गिरी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल सुमित को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया। परिजन के अनुसार एक साल पहले ज्योति की बेटी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button