Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पिता जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:14 AM IST

मानसी का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
बंडा में नभीची मार्ग पर गांव पट्टी छज्जूपुर के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक को टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार गांव नभीची निवासी माया देवी (30) पत्नी मनोज और उनकी छह साल की बेटी मानसी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनोज को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इधर, हादसे के बाद चालक मय वाहन फरार हो गया।
मनोज अपनी पत्नी और बेटी के साथ किसी काम से बंडा गए थे। शाम करीब चार बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान बंडा-नभीची मार्ग पर गांव पट्टी छज्जूपुर गांव जाने वाले रास्ते पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एंबुलेंस के नहीं आने तक घायल सड़क पर करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। बताया जा रहा है कि अगर मां-बेटी को समय से इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी।

मानसी का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन