शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मतदेय स्थलों को लेकर राजनीतिक दलों से ली राय

Connect News 24

शाहजहांपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट वीसी कक्ष में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। एडीएम प्रशासन ने राजनैतिक दलों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार तैयार किए गए मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्तावों की प्रतियां उपलब्ध कराईं।

राजनीतिक दलों को यह भी बताया गया कि तैयार मतदेय स्थलों की सूचियों का प्रकाशन आठ अगस्त को किया जाएगा और 14 अगस्त तक उस पर आपत्तियां या सुझाव प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके बाद अन्य कार्रवाई करते हुए सूचियों को आयोग के अनुमोदन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को भेजा जाएगा।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डाॅ. वेद प्रकाश मिश्रा, कांग्रेस से पवन कुमार सिंह, संजय कुमार, बसपा से परमजीत सिंह, भाजपा से आशीष शुक्ला, सपा से शाहनवाज, आम आदमी पार्टी से राजीव कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button