शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वॉलीबाल में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की टीम रही प्रथम

Connect News 24

Pandit Ramprasad Bismil's team stood first in volleyball

अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते पदा​धिकारी

शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गांधी फैज-ए-आम स्नातकोत्तर महाविद्यालय इकाई की ओर से खेलकूद गतिविधि के तहत एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई गई। कॉलेज के मैदान में हुई प्रतियोगिता में पं. रामप्रसाद बिस्मिल टीम ने प्रथम, नेशनल सोल्जर ने द्वितीय एवं जीएफ चैलेंजर्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनको पुरस्कृत भी किया गया।

जिला संगठन मंत्री आकाश ने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा, शुल्क, परिणाम जैसी मूल समस्याओं का निस्तारण कराने का तो कार्य करती ही है, इसके अलावा खेलकूद गतिविधि के माध्यम से भी खेलों को बढ़ावा देने एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुरूप एक मंच देने का कार्य करती है। कॉलेज इकाई के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही फुटबाल, हॉकी, कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

कैंट इकाई के प्रवासी कार्यकर्ता एवं अभाविप के जिला सह प्रमुख रविकांत शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर करन सिंह, नागेंद्र, चंद्रवीर सिंह, सुरजीत सिंह, आयुष्मान, देवेश शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button