शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: ट्रेनों का इंतजार बढ़ने से यात्री हो रहे परेशान
शाहजहांपुर। दून एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेन बदले रूट से चलाई जा रहीं हैं। इसकी वजह से उनका इंतजार बढ़ गया है। यह रेल यात्रियों को परेशान कर रहा है। शुक्रवार को गाड़ी संख्या 13009 दून एक्सप्रेस रात 9:05 बजे की जगह 12:37 बजे आई। यह अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देरी से आई। गाड़ी संख्या 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस सुबह 4:00 की जगह 4:25 बजे आ सकी। 14205 अयोध्या एक्सप्रेस रात 10:31 की बजाय 11:30 बजे आई। इनके अलावा लखनऊ की ओर आने वाली ट्रेनों में 14236 वाराणसी एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से आईं। संवाद

