शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: झोलाछाप से मिल रही मलाई… कैसे हो कार्रवाई

Connect News 24

Getting the cream from quacks... how should action be taken?

अमर उजाला में 17 अक्तूबर को प्रका​​शित खबर। संवाद

बढ़ारू बिजला के पास पराली पर रोगियों को लिटाकर इलाज करने वाले पर अधिकारी मेहरबान

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। पराली पर लिटाकर बुखार के रोगियों को ग्लूकोज चढ़ाने और इलाज करने के मामले में कार्रवाई के नाम पर अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। सीएचसी का निरीक्षण करने आए सीएमओ ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने जांच के लिए सीएचसी प्रभारी को कहा था। वहीं सीएचसी प्रभारी ने सीएचसी से अब तक किसी टीम को मौके पर भेजने से इन्कार किया है।

गांव बढ़ारू बिजला मोड़ के पास एक मेडिकल स्टोर स्वामी बुखार के रोगियों को पेड़ के नीचे लिटाकर पेड़ पर ही ग्लूकोज की बोतलें टांग कर ग्लूकोज चढ़ाता है। भीड़ बढ़ने पर चारपाई कम पड़ती हैं तो रोगियों को झाड़ियों और गंदगी में पराली पर लिटा कर ग्लूकोज लगा दिया जाता है। अमर उजाला ने 17 अक्तूबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने समाचार को सीएचसी अधीक्षक को भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। बावजूद इसके सीएमओ के आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

शुक्रवार को सीएमओ पुवायां सीएचसी का निरीक्षण करने के लिए आए तो उनसे कार्रवाई नहीं होने और गांव-गांव बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक चला रहे झोलाछाप डॉक्टरों पर सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि अखबार की कटिंग पुवायां सीएचसी अधीक्षक को भेज कर कार्रवाई को कहा गया है। पता किया जाएगा कि कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र पाल ने किसी जांच मिलने से ही इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब तक पराली पर इलाज करने वाले मामले की जांच के लिए सीएचसी से कोई टीम नहीं गई है।

आखिर किसने की जांच… गन्ने के खेत में भागा झोलाछाप

पराली पर इलाज करने वाले झोलाछाप के क्लीनिक पर बृहस्पतिवार को एक वाहन से कुछ लोग पहुंचे थे। मौके पर पहुंचे लोगों ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताते हुए जांच के लिए आने की बता कही थी। टीम के आने की जानकारी पर झोलाछाप गन्ने के खेतों में भाग गया। इसके बाद एक अन्य झोलाछाप से कथित टीम ने पूछताछ की थी। रोगियों ने बताया कि कुछ लोग जांच के लिए आने की बात कह रहे थे। उधर सीएचसी अधीक्षक किसी टीम के जाने से इन्कार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर जांच करने कौन लोग पहुंचे थे?

कस्बे में मेडिकल स्टोरों से लिए सैंपल, बढ़ारू बिजला नहीं गई टीम

बरेली के डीआई राजेश कुमार, शाहजहांपुर की डीआई शालिनी मित्रा की टीम ने पुवायां में 18 अक्तूबर को मेडिकल स्टोर चेक किए थे। कस्बे में चार मेडिकल स्टोर चेक किए गए, लेकिन कुछ किमी दूर बढ़ारू बिजली में पराली पर रोगियों को लिटाकर ग्लूकोज चढ़ाने वाले मेडिकल स्टोर पर जाकर जांच करने की जरूरत नहीं समझी गई।

खबर छपने के दिन ही अखबार की कटिंग को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जांच के लिए कहा गया था। पता किया जाएगा कि अब तक जांच क्यों नहीं हुई है।

– डॉ. आरके गौतम, सीएमओ शाहजहांपुर

000000

000000

सीएमओ को एमसीएच विंग में मिली गंदगी, जताई नाराजगी

पुवायां। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने शुक्रवार को पुवायां सीएचसी में एमसीएच विंग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में विंग में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती महिला रोगियों से भी बात की और उनके इलाज के बारे में पूछा। महिला रोगियों ने किसी शिकायत से इन्कार कर दिया। सीएमओ ने कहा कि बुखार के रोगियोंं का समुचित इलाज किया जाए और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button