शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीएम को गुमराह करने पर फार्मासिस्ट की संविदा समाप्त

Connect News 24

Pharmacist's contract terminated for misleading DM

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते डीएम। प्रशासन

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजीजगंज का शुक्रवार को निरीक्षण किया। स्टाफ के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने फार्मासिस्ट से सवाल किया तो वह गुमराह करने लगा। डीएम ने फार्मासिस्ट की संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए।

डीएम ने पीएसची पर मौजूद फार्मासिस्ट हरिओम सिंह से अनुपस्थित डॉक्टर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह छुट्टी पर है, लेकिन उनके अवकाश की जानकारी उपस्थिति पंजिका पर दर्ज नहीं मिली।

अस्पताल में तैनात तीनों एएनएम रीता रानी, शालिनी मिश्रा, मृदुल कुमारी भी अनुपस्थित मिलीं। फार्मासिस्ट ने बताया कि भ्रमण पर हैं, लेकिन भ्रमण रजिस्टर में इसकी कोई जानकारी नहीं थी। न ही कोई रूट चार्ट बना हुआ पाया गया।

फार्मासिस्ट लगातार डीएम को गुमराह करता रहा। इससे नाराज होकर उन्होंने फार्मासिस्ट की संविदा समाप्त करने निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल में गंदगी पाई गई और स्वीपर भी अनुपस्थित मिला।

लैब अव्यवस्थित होने के साथ गंदी पाई गई। इस पर डीएम ने सीएमओ डॉ. आरके गौतम और एमओआईसी डॉ. शुएब अली से जवाब तलब किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button