Shahjahanpur News: प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन निकालने पर सफाईकर्मी निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:00 AM IST
शाहजहांपुर। ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन निकालने और लगातार अनुपस्थित रहने पर सफाई कर्मचारी को डीपीआरओ घनश्याम सागर ने निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी ने की थी।
डीपीआरओ ने बताया कि विकासखंड ददरौल की ग्राम पंचायत मुड़िगवां के प्रधान ने 28 मार्च को शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप था कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी बबलू ने मार्च में अपने वेतन के मांगपत्र पर प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाकर सहायक विकास अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया। इसके अलावा बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने, उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने आदि आरोप भी सफाईकर्मी पर हैं। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी ने जांच कर रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी थी। संवाद