शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग टीम में अजय पाल का चयन

Connect News 24

ajay pal selected in civil services weightlifting team

ट्रायल देते अजय पाल

शाहजहांपुर। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज खेल के लिए उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग खेल का ट्रायल केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में चार और पांच सितंबर को हुआ।

इसमें पंचायती राज विभाग शाहजहांपुर के विकासखंड भावलखेड़ा में सफाई कर्मी के पद पर तैनात अजय पाल ने 81 किग्रा भारवर्ग में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग टीम में चयनित होकर ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग के लिए अपना स्थान पक्का किया। अजय का चयन होने से साथी कर्मचारी व खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। डीपीआरओ घनश्याम सागर उन्हें बधाई दी। इससे पूर्व भी अजय पाल ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज दिल्ली में प्रतिभा कर चुके हैं। वह विकासखंड सिधौली के ग्राम महाऊ दुर्ग के निवासी हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button