शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल स्पर्धाएं कल

Connect News 24

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा खेल जनक फाउंडेशन की ओर से हाॅकी, योग, 100, 200, 400 मीटर दौड़, शतरंज, खो-खो, कबड्डी, वाॅलीबाल, हैंडबाल, रस्साकशी, ताइक्वाडों, तराटे, डांस आदि खेल स्पर्धाएं होंगी। सभी खेल स्पर्धा अंडर-19 वर्ष आयु वर्ग पुरुष/महिला में जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में आठ सितंबर को सुबह नौ बजे से कराई जाएंगी।

स्पर्धाओं में स्कूल, काॅलेज, क्लब व अन्य संस्थाओं के खिलाड़ी बालक/बालिका, पुरुष/महिला दोनों भाग ले सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि स्पर्धाओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण http://spardha kheljagat.in पर अनिवार्य रूप से करा लें। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button