शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: महिला ने धर्म परिवर्तन कर विवाह किया तो बहन, भाई ने पीटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 27 May 2023 12:57 AM IST

खुटार। धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करने पर महिला और उसके पति को महिला के परिजनों ने पीट दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई।

नगर के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी शादी बंडा के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद पति की मौत हो गई थी, इसके बाद ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया था। वह अपनी दो छोटी बेटियों के साथ मायके में रहने लगी। इसी दौरान उसका एक युवक से संपर्क हो गया। एक सप्ताह पूर्व उसने धर्म परिवर्तन कर युवक से शादी कर ली।

महिला का कहना है कि धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करने की जानकारी जब उसके घर वालों को हुई, तो वे उसके पति को परेशान करने लगे। शुक्रवार को भी उसकी बहन और भाई कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और पति की पिटाई कर दी। बचाने पर उसे भी पीटा गया। शोर सुनकर लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। युवती की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के पति के साथ ही आरोपियों को भी पकड़कर थाने ले आई। जहां काफी देर तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद युवती अपने पति के घर चली गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button