पीलीभीत

दरिंदा बना सिपाही: फेसबुक से दोस्ती… शादी का झांसा देकर की हैवानियत, पुलिसकर्मी भाई ने भी की दरिंदगी

Connect News 24

Police arrested constable accused of sexual harassment and sent him to jail In pilibhit

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शादी का झांसी देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले सिपाही इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। सिपाही का भाई अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

सहारनपुर की रहने वाली युवती ने पिछले दिनों एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि जिला शामली के रहने वाले सिपाही इमरान से पिछले साल फेसबुक के जरिये उसकी जानपहचान हुई थी। इमरान न्यूरिया थाने में तैनात था। सिपाही ने शादी का झांसा देकर शहर के अलग-अलग होटलों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। 

सिपाही ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद शादी के लिए टालमटोल करने लगा। तब उसने न्यूरिया पुलिस से शिकायत की। इस पर उसे निलंबित कर दिया गया। कुछ महीने बाद इमरान ने उसे झांसे में लेकर शादी करने की बात कही। 25 जनवरी 2023 को सिपाही ने उससे शपथ पत्र थाने में दिलवा दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। इसके बाद वह बहाल हो गया, उसका तबादला सेहरामऊ उत्तरी थाने हो गया।

आरोप है कि इमरान युवती को शामली में रह रहे अपने भाई फुरकान के कमरे पर ले गया। यहां उसे दो-तीन महीने तक रखा। युवती के मुताबिक इस दौरान दोनों भाई उससे दुष्कर्म करते थे। जिससे वह गर्भवती हो गई। शादी की बात कही तो इमरान उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने एसपी अतुल शर्मा से मामले की शिकायत की।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button