शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सोनी शुक्ला बनीं परौर की थाना प्रभारी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 01 Oct 2023 01:24 AM IST

Soni Shukla became Paraur police station incharge

परौर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला।

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जलालाबाद में तैनात सब-इंस्पेक्टर सोनी शुक्ला को परौर थाने का प्रभारी बनाया गया है। यहां पर सुंदरलाल वर्मा पूर्व में इंचार्ज थे। वह भी काम करते रहेंगे।

पिछले दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने हर जिले में महिला थाने के अलावा अन्य थानों में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया था। महिला सशक्तीकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए एसपी अशोक मीणा ने शनिवार को परौर थाना के प्रभारी सुंदरलाल के स्थान पर जलालाबाद थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर सोनी शुक्ला को परौर का थाना प्रभारी बनाया है।

जिले में ऐसे उदाहरण बहुत कम हैं, जब महिला थाने के अलावा किसी अन्य थाने का प्रभारी महिला पुलिसकर्मी को बनाया गया हो। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पूर्व में थाना प्रभारी रहे सुंदरलाल वर्मा भी वहीं पर जिम्मेदारी संभालेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button