शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बारिश के चलते थमी ट्रेनों की रफ्तार

Connect News 24

speed of trains stopped due to rain

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन

शाहजहांपुर। बारिश की वजह से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। मंगलवार को सियालदाह, गंगा सतजुल एक्सप्रेस व सीतापुर पैसेंजर निरस्त रहीं, जबकि चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निर्धारित समय से नहीं आईं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अंबाला मंडल के सरहिंद-नागलडेम एवं चंडीगढ़-सनेहवाल रेलखंड में भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा को ध्यान में रखकर रेलवे ने कुछ गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया है। इसी कारण ट्रेनें अपने तय समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

निरस्त रहने वाली ट्रेनों में अपलाइन की जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस, गंगा सतलुज एक्सप्रेस व डाउन लाइन की सीतापुर पैसेंजर, कोलकाता एक्सप्रेस नहीं आईं। चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 15021 चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी निरस्त रही। गाड़ी संख्या 15910 असम गुवाहाटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 13:46 बजे से तीन घंटा 45 मिनट की देरी से आई।

इसके अलावा 15128/27 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से आई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निरस्त रहने वाली ट्रेनों में पहले से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई, उनको दूसरी ट्रेनों या रोडवेज बसों से यात्रा करनी पड़ी। इसके चलते दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में श्रमजीवी सुपरफास्ट, पद्मावत एक्सप्रेस, दिल्ली एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में काफी भीड़ रही। कुछ यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेनों के पायदान पर सफर करते नजर आए।

बारिश के चलते कुछ जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। इसी वजह से ट्रेनें निरस्त हुई हैं और देरी से चल रही हैं। बारिश के थमते ही ट्रेनों के आने-जाने में सुधार आ जाएगा। – पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button