पीलीभीत

Pilibhit News: बिलसंडा में संदिग्ध हालात मेें किशोरी की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 12 Jul 2023 12:21 AM IST

पीलीभीत। बिलसंडा क्षेत्र के गांव सिंधौरा खरगपुर में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शाम को उसकी मां खेत से लौटी तो वह घर के ऊपर बने कमरे में बेसुध पड़ी मिली। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।

गांव सिंधौरा खरगपुर निवासी धर्मवीर ने बताया कि मंगलवार को वह पास के ही गांव तिल्छी गए हुए थे। उसकी पत्नी सोनी देवी पशुओं को चराने के लिए खेतों पर गई हुई थी। उसका बेटा नीलू पंजाब में नौकरी करता है और 16 वर्षीय पुत्री वर्षा घर की छत पर बने टिनशेड वाले कमरे में लेटी हुई थी। सोमवार शाम को 7:30 बजे जब वह घर लौट रहे थे तो गांव के कुछ लोग उसकी पुत्री को डॉक्टर के पास ले जा रहे थे।

पत्नी ने बताया कि वह जब पशुओं को चराकर घर आई तो पुत्री घर के ऊपर वाले कमरे में बेसुध चारपाई पर पड़ी थी। उसे प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वह पुत्री को बिलसंडा सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डाक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button