शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अटसलिया ओवरब्रिज की टेस्टिंग, शनिवार से शुरू हो सकता आवागमन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 23 Jun 2023 02:26 AM IST

शाहजहांपुर। अटसलिया ओवरब्रिज पर आवागमन को शुरू कराने के लिए बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से आए क्वालिटी इंस्पेक्टर बालाजी टेस्टिंग राममूर्ति तिवारी व सुनील श्रीवास्तव ने सर्वे किया। शुक्रवार को फिर से टेस्ट होगा। संभावना है कि शनिवार से ओवरब्रिज से आवागमन के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से रोजा अड्डे पर जाम से निजात मिल जाएगी। ओवरब्रिज बनने के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली से आई टीम ने जांच की। निर्माण सामग्री का नमूना भी लिया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में विभिन्न जानकारी ली गई। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को फिर से जांच होगी। भारी वाहनों को गुजारा जाएगा। इसके बाद सड़क पर भारी वाहनों को निकलने के लिए अनुमति मिल जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button