शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खाते से किसान के दस हजार रुपये उड़ाए

Connect News 24

तिलहर। भारतीय स्टेट बैंक की कपसेड़ा स्थित ग्रामीण शाखा के ग्राहकों के खाते में साइबर गिरोह ने सेंध लगा दी है। खातों से रुपये गायब होने से ग्राहकों में खलबली मच गई। एक खाताधारक ने दस हजार रुपये निकाले जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।

कपसेड़ा निवासी शिवसरन का खाता गांव स्थित बैंक में है। उन्होंने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके खाते में 10,724 रुपये थे। वह 21 जून को बैंक में दस हजार रुपये निकालने गया। वहां बताया कि 17 जून को दस हजार रुपये बैंक से निकाले जा चुके हैं। बैंक मैनेजर से मुलाकात करने पर भी कोई सटीक जवाब देने के बजाय थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया गया।

पीड़ित के साथ थाने पहुंचे वीरेश ने बताया कि बैंक से एक साल में 45 खाताधारकों के रुपये निकल चुके हैं। मामले में बैंक में पिछले वर्ष तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी बैंक में संविदा पर कार्यरत एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। इसमें युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। वीरेश के मुताबिक उन्होंने बैंक और पुलिस के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर उपभोक्ताओं के साथ हो रही धोखाधड़ी के मामले का पर्दाफाश तत्काल किए जाने की मांग की है। कहा कि मामले की सुनवाई न होने पर बैंक शाखा पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस ने की पड़ताल, उदयपुर से लग रही सेंध

खातों से रुपये गायब होने के मामले की पुलिस ने जांच की। हल्का इंचार्ज सुखेंद्र के अनुसार, साइबर क्राइम ने लोकेशन ट्रेस की तो राजस्थान के उदयपुर में रुपये निकाले जा रहे हैं। मामला दूसरे प्रांत का है। इसलिए आईजी की अनुमति के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खाताधारक के अंगूठा लगने के बाद ही रुपया निकाला गया होगा। मामले में बैंक के उच्चाधिकारियों को मेल भेजी जा रही है। संभव है कि पूर्व में खातों से रुपये उड़ाने वाला युवक ही यह कार्य कर रहा हो। संभवता उसने खाताधारकों के अंगूठे स्कैन कर लिए होंगे। अनिल कुमार, शाखा प्रबंधक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button