शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: डॉ. सोमशेखर की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हो
शाहजहांपुर। उत्तिष्ठ भारत समाज कल्याण संस्था के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल एसपी से मिला। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि डॉ. सोमशेखर दीक्षित की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हो। दोषी व्यक्तियों को तत्काल जेल भेजा जाए। शिष्टमंडल में विपुल त्रिवेदी, अखिल मिश्रा, दीपक पांडे, डॉ. आशुतोष शुक्ला, दिनेश कुमार, नवीन बत्रा, रुद्राक्ष त्रिवेदी शामिल रहे। संवाद

