Shahjahanpur News: धोखे से बैनामा कराने का आरोप, किसान ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुवायां। बंडा के गांव टाह निवासी छविनाथ ने पिता के नाम की जमीन का धोखे से बैनामा करने के आरोप में क्रेता और गवाहों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छविनाथ के अनुसार, उनके पिता रामस्वरूप ने 19 मई 1997 में गांव मोहद्दीनपुर के मुन्नालाल से कृषि भूमि खरीदी थी। इसके बाद से उनके पिता जमीन पर काबिज हैं। 22 अक्तूबर 2002 में मुन्नालाल ने पिता और परिवार से धोखाधड़ी करते हुए जमीन के एक गाटा का फिर से बैनामा कर दिया। गांव मजीदापुर के जगन्नाथ प्रसाद बैनामे में गवाह हैं। बैनामा गांव टाह के मुरलीधर ने कराया है।
जानकारी होने पर उनके पिता ने तहसीलदार न्यायिक के यहां मुकदमा किया तो मुरलीधर ने जमीन का बैनामा अपने पुत्रों आदित्यराज, मानेंद्र को कर दिया। इस बैनामें में गांव के ही देवेंद्र शुक्ला, गांव पुरेना के रमाकांत हैं। थाने पर तहरीर देने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद