शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हिंदू जागरण मंच की ओर से निकाली गई भगवा यात्रा

Connect News 24

Saffron Yatra taken out by Hindu Jagran Manch

पुवायां में निकाली गई भगवा यात्रा में शामिल लोग

छत्रपति शिवाजी की वेशभूषा में आए किशोर पर बरसाए फूल

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। हिंदू जागरण मंच की ओर से शुक्रवार को नगर में भगवा यात्रा निकाली गई। इस दौरान वीर शिवाजी की वेशभूषा में रथ पर सवार किशोर आकर्षण का केंद्र रहा। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई।

हिंदू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में नगर के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के पास से शुरू हुई शोभायात्रा शाहजहांपुर रोड से राजीव चौक पर पहुंची। राजीव चौक से बंडा रोड, खुटार रोड और नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यात्रा वापस शाहजहांपुर रोड पर पहुंची। यहां यात्रा का समापन किया गया।

इस दौरान नुक्कड़ों पर वीर शिवाजी के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि हिंदू शिरोमणि छत्रपति शिवाजी ने भारत वर्ष में सनातनियों का साम्राज्य स्थापित किया था। इसी को आगे बढ़ाते हुए भगवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजकों ने कहा कि यात्रा की माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र में सनातनी और हिंदुओं की एकता का एहसास होगा। भगवा यात्रा हिंदुओं को एकजुट करने का काम करेगी। यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button