पीलीभीत

Pilibhit News: अब जागे नौंगवा पकड़िया नगर पंचायत के अफसर, शुरू कराई नाले की सफाई

Connect News 24

Officers of Naungwa Pakdia Nagar Panchayat are now awake, started cleaning the drain

मंडी समिति के पास नाले की हो रही सफाई। संवाद

पीलीभीत। नाला चोक होने के वजह से इस बार बारिश में मंडी के डूबने की आशंका को लेकर आढ़ती खासे परेशान थे। कई बार अफसरों से मिले लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को नगर पंचायत नौंगवा पकड़िया के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे और नालों की सफाई शुरू कराई। बताया जा रहा है कि फिलहाल वैकल्पिक नाले को सही कराकर पानी का निकास कराया जाएगा।

मंडी समिति में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए नगर पंचायत की ओर से नाले की सफाई को लेकर लापरवाही बरती जा रही थी। व्यापारी आने वाली समस्या को लेकर काफी परेशान थे। इसको लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद आखिर नगर पंचायत नौगवा पकड़िया प्रशासन की नींद खुली।

मंडी के मुख्य नाले की अभी सफाई न कराकर फिलहाल विकल्प के तौर पर पुराने एक अन्य नाले को दुरुस्त कराने की कवायद शुरू हुई। इसके लिए पहले मंडी के बाहर बने सड़क की तरफ के नाले को शुक्रवार से साफ कराना शुरू कर दिया गया। नाले को लंबे समय से साफ ही नहीं किया गया था। शुक्रवार को नाले पर पड़े स्लैब को हटाकर तली झाड़ सफाई कराई गई। समझा जा रहा है कि इस नाले की सफाई के बाद मंडी के दूसरे नाले को इसी से जोड़ा जाएगा। ताकि समस्या का समाधान हो सके। अब देखना है कि अधिकारी अपनी इस मंशा पर खरा उतर पाते है कि नहीं।

00

वर्जन

मंडी के बाहर की तरफ वाले नाले की सफाई कराई जा रही है। इसके बाद मंडी के एक अन्य नाले को ठीक कराकर इसमें जोड़ा जाएगा। इससे मंडी में भरने वाले पानी की समस्या से राहत मिल सकेगी। इसके बाद मुख्य नाले को भी साफ कराया जाएगा।- संतोष चतुर्वेदी, ईओ नगर पंचायत नौगवा पकड़िया

मंडी समिति के पास नाले की हो रही सफाई। संवाद

मंडी समिति के पास नाले की हो रही सफाई। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button