Shahjahanpur News: मायके जाने की जिद कर रही थी बीवी, शौहर ने तमंचे से मार दी गोली; हालत गंभीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव भड़ेरी निवासी गुल मोहम्मद ने अपनी पत्नी रेशमा (35) को बृहस्पतिवार को तमंचे से गोली मार दी। गोली उसकी पसली के पास लगी है। विवाद की वजह पुलिस के अनुसार, मायके जाने की जिद बताई जा रही है। महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
खेतीबाड़ी करने वाले गुल मोहम्मद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। गुल मोहम्मद ने दूसरी शादी रेशमा के साथ आठ साल पहले की थी। वह उसे बिहार से लेकर आया था। उसकी पहली पत्नी से दो बच्चों समेत चार संतान हैं। बृहस्पतिवार को मायके जाने की जिद को लेकर दंपती में विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर गुल मोहम्मद ने रेशमा को तमंचे से गोली मार दी।
कमरे के अंदर गोली चलने की आवाज सुनकर बच्चे अंदर पहुंचे। मां को खून से लथपथ देखकर गांव में रहने वाली अपनी रिश्तेदार सबिया के घर जाकर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जबकि गुल मोहम्मद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।