शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पूर्व प्रधान के बंद मकान के ताले तोड़कर दस लाख की चोरी

Connect News 24

One million stolen by breaking the locks of former Pradhan's locked house

मीरानपुर कटरा में चोरी के बाद जेवर के खाली डिब्बों को दिखाते पूर्व प्रधान इरशाद अहमद। स्रोत-जाग

शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के फीलनगर गांव में पूर्व प्रधान इरशाद अहमद के बंद मकान को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने ताले तोड़कर अलमारी तक पहुंचकर 18 ताेला सोना और बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार, चोर दस लाख रुपये का माल ले गए। कटरा पुलिस ने मौका-मुआयना किया है पर उच्च अधिकारियों को सूचना तक नहीं दी है।

पूर्व प्रधान इरशाद अहमद की बरेली स्थित ससुराल में शादी समारोह होने के चलते करीब एक सप्ताह पहले परिवार के सदस्य शामिल होने गए थे। शादी निपटने के बाद साले हनीफ के बीमार होने के चलते वह घर नहीं लौटे थे। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे इरशाद बरेली से कपड़े लेने के लिए आए और तुरंत लौट गए। इस बीच रात में चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़ दिया। मुख्य दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर चैनल का ताला नल के हत्थे से तोड़ने का अनुमान है। उसके बाद दरवाजे व स्टोर का ताला तोड़कर अलमारियों को खोल लिया। उसमें रखे साेने-चांदी के जेवर व बीस हजार रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गए। शुक्रवार को इरशाद के भतीजे नासिर मकान के सामने से गुजरे तो उन्हें मकान के अंदर चैनल से पहले रखे गमलों के पौधों को बकरियां खाते नजर आईं। उन्होंने अपने चाचा को फोन लगाया तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर थाने से दरोगा व सिपाही मौके पर आए।

बंद मकान में चार जगह तोड़े ताले

-मकान के बंद होने के चलते चोरों ने अपने काम को आसानी से अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य गेट, चैनल, कमरा व फिर अलमारी के ताले तोड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार भी हो गए।

घटना को दबाने में जुटी पुलिस

-दस लाख रुपये की चोरी होने के बाद पीड़ित ने थाने पर सूचना दी। थाने से दरोगा व सिपाही आए और वीडियोग्राफी भी की। इरशाद की ओर से तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस मामले को दबाने में ही जुटी है। एसपी देहात संजीव वाजपेयी से लेकर सीओ तिलहर प्रयांक जैन तक को इतनी बड़ी चोरी की जानकारी नहीं दी गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें चोरी के बारे में नहीं बताया गया है।

मीरानपुर कटरा में चोरी के बाद जेवर के खाली डिब्बों को दिखाते पूर्व प्रधान इरशाद अहमद। स्रोत-जाग

मीरानपुर कटरा में चोरी के बाद जेवर के खाली डिब्बों को दिखाते पूर्व प्रधान इरशाद अहमद। स्रोत-जाग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button