शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बरेली में वाहनों को रोकने की नहीं बनीं बात, नेशनल हाईवे पर एक लेन से गुजरेंगे वाहन

Connect News 24

There is no talk of stopping vehicles in Bareilly, vehicles will pass through one lane on the National Highway

ट्रैफिक डायवर्जन के मद्देनजर जलालाबाद के याकूबपुर तिराहे में तैनात पुलिसकर्मी। संवाद

शाहजहांपुर। लखनऊ और दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए अगले तीन दिन काफी कष्टदायी होंगे। सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए शनिवार सुबह से रूट डायवर्जन प्रभावी होगा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारी वाहनों को बरेली में रोके जाने पर बातचीत सफल नहीं हो सकी है। ऐसे में हाईवे पर एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दूसरी लाइन से वाहनों को गुजारने की तैयारी है। कई अन्य रूट भी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रभावित रह सकते हैं।

नेशनल हाईवे पर वाहनों की अधिकता रहने के कारण कांवड़ यात्रा को देखते हुए बड़े वाहनों को बरेली में रोकने का अनुरोध किया गया था। वाहनों के अधिक होने के कारण नेशनल हाईवे पर जाम के हालात बनने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए जिले के अफसरों ने बरेली पुलिस से संपर्क साधा था। रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस के अफसरों से वार्ता की गई, लेकिन बातचीत निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंच सकी।

इसलिए नेशनल हाईवे पर दायीं दिशा की लेन को कांवड़ियों के लिए छोड़ा जाएगा, जबकि बायीं ओर वाहनों को चलाया जाएगा। ऐसे में जाम लगने की संभावना बनी रहेगी। आधी रात से कांवड़ यात्रा को देखते हुए रूट डायवर्जन करने की तैयारी शुरू की जाएगी। इसलिए सुबह से लोगों को रूट डायवर्जन से जूझना पड़ेगा।

पुलिस तैयार, रूट डायवर्जन पर रहेगा फोकस

शनिवार से लागू होने वाले रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस तैयार है। पुलिस की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई गई है। यातायात को दुरुस्त रखने के लिए पुलिसकर्मियाें की ड्यूटी लगाई गई।

याकूबपुर तिराहे से वाहन किए जाएंगे डायवर्ट

कांवड़िये फर्रुखाबाद से भी जल लेकर आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए याकूबपुर तिराहे से वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसके चलते जलालाबाद से कांट व बरेली मोड़ तक रास्ता अवरुद्ध रहेगा। इस दौरान वाहनों को याकूबपुर तिराहे से मदनापुर होते हुए गुजारा जाएगा।

रूट डायवर्जन पूर्व की तरह लागू रहेगा। उसके लिए पहले ही ड्यूटी लगा दी गई है। बरेली के अफसरों से वार्ता सफल नहीं हो सकी है। -जगदीश लाल टम्टा, सीओ यातायात


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button