Shahjahanpur News: कलक्ट्रेट आने वालों को स्टैंड पर खड़े करने होंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:08 AM IST
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट आने वालों को अपने वाहन स्टैंड पर खड़े करने होंगे। निजी वाहन कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने इसका आदेश जारी कर दिया है जिसमें कहा गया कि अधिकारियों के वाहन गेट नंबर एक से प्रवेश कर निर्धारित स्थान पर खड़े किए जाएंगे। कर्मचारियों के वाहन जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के पास खाली स्थान पर खड़े किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों के वाहन गेट नंबर एक से प्रवेश कर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने खड़े किए जाएंगे। विकास भवन में आने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के वाहन गेट नंबर एक से प्रवेश कर विकास भवन परिसर में खड़े किए जाएंगे। आम लोग अपने वाहन कलक्ट्रेट के आसपास निर्धारित पार्किंग टीचर्स कॉलोनी और गोविंदगंज पुल के नीचे बने पार्किंग स्थल पर खड़े करेंगे।

