शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: परिवहन मंत्री कल करेंगे सेटेलाइट बस अड्डा का शिलान्यास

Connect News 24

Transport Minister will lay the foundation stone of satellite bus stand tomorrow

शाहजहांपुर में ऐसा बनेगा सेटेलाइट बस अड्डा। स्रोत-परिवहन निगम

शाहजहांपुर। सेटेलाइट बस अड्डे का शिलान्यास बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर को आमंत्रित किया गया है। बस अड्डे का निर्माण होने से शहरी क्षेत्र में जाम से निजात मिलेगी।

महानगर का दर्जा मिलने के बाद परिवहन निगम यात्री सुविधा के विस्तार के लिए सेटेलाइट बस अड्डे का निर्माण करा रहा है। 12 करोड़ 48 लाख 51 हजार की लागत से अहमदपुर निवाजपुर में सेटेलाइट बस अड्डा बनेगा। पुवायां रोड पर 10 करोड़ 59 लाख 53 हजार रुपये से बस डिपो कार्यशाला व 18 करोड़ 94 लाख से शहर के अंदर वाले बस अड्डे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे अहमदपुर निवाजपुर के पास मैदान में सेटेलाइट बस अड्डे का शिलान्यास किया जाएगा।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डा बनने से यहां से हरदोई, सीतापुर, जलालाबाद, फर्रुखाबाद, बरेली एवं दिल्ली-उत्तराखंड समेत लंबी दूरी की बसें संचालित होगी। अभी तक इन क्षेत्रों के लिए पुराने बस अड्डे से बसें संचालित होती थी, जो कि शहर से होकर गुजरतीं थीं और जाम का कारण बनती थीं। एआएम आएस पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

सीधे निकल जाती हैं लंबे रूट की बसें

-शहर के अंदर बस अड्डा होने के चलते लंबे रूट की बसें सीधे नेशनल हाईवे से निकल जाती हैं। नगर के अंदर बसें नहीं आने से यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त बसाें की अधिकतता के चलते जाम की समस्या रहती है। सेटेलाइट बस अड्डा बनने से यात्रियों को सुविधा होगी, वहीं शहर को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button