शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: डीएम कंपाउंड में हुईं दो चोरियों का खुलासा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 02 Jan 2024 01:10 AM IST

Two thefts revealed in DM compound

शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी। स्रो

शाहजहांपुर। डीएम कंपाउंड जैसे सुरक्षित इलाके में एसडीएम राशि कृष्णा और सुशांत श्रीवास्तव के बंद क्वार्टर से हुईं चोरियों का सदर बाजार पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के नजर आने के बाद कई दिन से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

एसडीएम तिलहर रहीं राशि कृष्णा का बदायूं तबादला होने के बाद चोरों ने उनके बंद क्वार्टर का ताला तोड़ दिया था। उसके बाद एसडीएम सदर रहे सुशांत श्रीवास्तव का गैर जनपद तबादला होने पर चोरों ने उनके क्वार्टर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये का माल उड़ा दिया था। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। सुरक्षित इलाके में चोरी होने से सदर पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी। थाना सदर बाजार पुलिस व सर्विलांस सेल ने घटनाओं के खुलासे के लिए प्रयास शुरू किए। थाना सदर बाजार की सैनिक कॉलोनी निवासी राममूर्ति व धर्मेंद्र को गदियाना चुंगी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा ने एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, गैस सिलिंडर, तमंचा आदि बरामद कर लिया। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने डीएम कंपाउंड से दो और चिनौर में हुई एक चोरी का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। एक आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी।

चोरी के जेवरात बेचकर पूरा करते थे खर्च

-आरोपियों ने बताया कि मोहल्लों में घूमकर बंद मकानों की तलाश करते थे, फिर मौका पाकर ताले तोड़कर अंदर घुसकर जेवर, रुपये आदि चोरी कर लेते थे। जेवर बेचकर ही अपना खर्च चलाते थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button