शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वार्डों में महीनेभर से पानी की किल्लत, भाजपा पार्षदों संग सड़क पर उतरी जनता

Connect News 24

Water shortage in the wards for a month, people came on the road with BJP councilors

शहर के शहर के मोहल्ला बाबूजई में नगर निगम के टैंकर से पानी लेते लोेग।संवाद

– वार्ड हुंडालखेल, कच्चा कटरा, सिंजई, बाबूजई, आनंदपुरम, मोहम्मद जई, बिजलीपुरा में बनी समस्या

– कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर आंदोलित हुए पार्षद व जनता, फिर मिला आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। सीवर लाइन के लिए हुई खोदाई के कारण बाधित पानी की आपूर्ति की समस्या एक महीने से झेल रहे लोगों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। स्थानीय भाजपा पार्षदों के साथ लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम लगने पर नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

नगर निगम के वार्ड हुंडाल खेल, कच्चा कटरा, सिंजई, आनंदपुर, मोहम्मद जई, बाडूजई और बिजलीपुरा में पिछले एक माह से जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। सीवर लाइन खोदे जाने के दौरान जलापूर्ति की लाइनें ध्वस्त हो गईं थीं। इनको ठीक नहीं कराया जा रहा। इसकी वजह से इन मोहल्लों में रहने वाले करीब 20 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षदों द्वारा भी समस्या को लेकर नगर आयुक्त और जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। शुक्रवार को पार्षदों और जनता के सब्र का बांध टूट गया। भाजपा पार्षद दिवाकर मिश्रा, विपिन यादव, विजय कुमार, प्रदीप सक्सेना, अनमोल शुक्ला, राजेंद्र, विजय मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग कच्चा कटरा मोड़ पर एकत्र हुए और नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सभी लोग तिराहे पर धरने पर बैठ गए। इससे वाहनों की कतार लग गई। करीब पौन घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला और जाम लगा रहा।

सूचना मिलने पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, जल निगम के एक्सईएन सुनील कुमार, जल महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव, जेई उमेश कुमार आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्षदों से बातचीत की। पार्षदों और क्षेत्रीय लोगाें ने अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। तब अधिकारियों ने तीन दिनों में समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पार्षद माने और धरना समाप्त किया।

छह वार्डों के बाशिंदों को नहीं मिल रहा पानी

शहर के वार्ड कच्चा कटरा, सिंजई, बाबूजई, आनंदपुरम, मोहम्मद जई, बिजलीपुरा में सीवर लाइन डालने का काम किया गया था। इस दौरान जलापूर्ति की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इनको ठीक नहीं किया गया। ऐसे में पिछले एक माह से इन वार्डों के बाशिंदों को पानी नहीं मिल रहा। उन्हें सरकारी नल से पानी भरकर लाना पड़ता है, उसमें भी गंदा व खारा पानी निकलता है। लोग नगर निगम की ओर से दो दिन पहले रखवाए गए टैंकरों से पानी भरते नजर आए।

लोगों ने कहा-शिकायत की पर नहीं हुई सुनवाई

कच्चा कटरा मोड़ से कनौजिया अस्पताल तक एक महीने पहले सड़क खोदी गई थी। तब कई जगह जलापूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से पानी नहीं मिल रहा है।

– नरेश कुमार

कच्चा कटरा में सांई मंदिर वाली गली में खोदाई के दौरान ही जलापूर्ति की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से पानी नहीं मिल पा रहा है। कई बार शिकायत की कोई सही करने नहीं आया।

– अजय

मोहम्मद जई में देवी प्रसाद स्कूल के सामने वाली गली में जलापूर्ति नहीं हो रही। इसकी वजह से बहुत परेशानी होती है। बाहर से पानी भरकर लाना होता है। सरकारी नल भी खराब है।

– रामऔतार

करीब एक महीना होने जा रहा है, टंकियों में पानी नहीं आया। बेरी चौकी में सरकारी नल लगा है, वहीं से मोहल्ले वाले पानी भरकर लाते हैं। बाकी नल खराब हैं। कल टैंकर रखवाया गया है।

– विद्यावती

वार्डों में जलापूर्ति की समस्या का समाधान कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। कुछ जगह काम भी शुरू करवा दिया गया है। लीकेज व कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। तीन दिन में समस्या का निस्तारण हो जाएगा।

– संताेष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम

शहर के शहर के मोहल्ला बाबूजई में नगर निगम के टैंकर से पानी लेते लोेग।संवाद

शहर के शहर के मोहल्ला बाबूजई में नगर निगम के टैंकर से पानी लेते लोेग।संवाद

शहर के शहर के मोहल्ला बाबूजई में नगर निगम के टैंकर से पानी लेते लोेग।संवाद

शहर के शहर के मोहल्ला बाबूजई में नगर निगम के टैंकर से पानी लेते लोेग।संवाद

शहर के शहर के मोहल्ला बाबूजई में नगर निगम के टैंकर से पानी लेते लोेग।संवाद

शहर के शहर के मोहल्ला बाबूजई में नगर निगम के टैंकर से पानी लेते लोेग।संवाद

शहर के शहर के मोहल्ला बाबूजई में नगर निगम के टैंकर से पानी लेते लोेग।संवाद

शहर के शहर के मोहल्ला बाबूजई में नगर निगम के टैंकर से पानी लेते लोेग।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button