बरेली

Bareilly News: दो लाख की खातिर विवाहिता की हत्या का आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sat, 01 Jul 2023 01:44 AM IST

भोजीपुरा। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को फंदा कसकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

सीबीगंज के गांव हैदराबाद उर्फ खड़ौआ निवासी धर्मेंद्र पाल ने पुत्री बरखा गुप्ता का विवाह भोजीपुरा के गांव खानपुर के नरेश के साथ फरवरी, 2017 में किया था। शादी में दस लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि बरखा के ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बताया कि मांग पूरी न होने पर पति नरेश कई बार बेटी को मायके छोड़ गया था। बृहस्पतिवार को पति नरेश, ससुर हेतराम, ननद रामबेटी ने फंदा कसकर बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव मायके वालों को सौंप दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पति नरेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर और ननद फरार हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button