शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खीरी के जंगल से काटकर ले जाई जा रही लकड़ी बरामद

Connect News 24

खुटार। जनपद लखीमपुर खीरी की किशनपुर सेंचुरी रेंज से कोरों और सागौन की लकड़ी काटकर ले जाते समय वन कर्मियों ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया।

किशनपुर रेंज की तार कोठी बीट का दैनिक श्रमिक रफी उल्ला अपने साथी जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव चतीपुर निवासी गजफ्फर मोहम्मद के साथ बुधवार रात जंगल से काटी गई लकड़ी को ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जा रहा था। लकड़ी के ऊपर फूस आदि लादा गया था, जिससे लकड़ी का पता न चल सके। मुखबिर ने लकड़ी ले जाने की सूचना किशनपुर के रेंजर अयूब खां को दी। अयूब खां ने जानकारी खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव को देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने में सहयोग मांगा।

इसके बाद किशनपुर और खुटार रेंज के वनकर्मियों ने पूरनपुर के गांव धनेगा मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिया। ट्राॅली से लकड़ी की 50 बल्ली, तीन तख्त और फूस के 600 गट्ठर बरामद किए। ट्रैक्टर ट्रॉली को खुटार रेंज के मैलानी मुख्यालय ले जाया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली, लकड़ी और दोनों आरोपियों को किशनपुर रेंजर के सुपुर्द कर दिया गया।

रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि किशनपुर रेंजर की ओर से आरोपियों का चालान कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button