Shahjahanpur News: ट्रेंच मशीन के नीचे दबने से युवक की मौत, चचेरा भाई जख्मी

मृतक अनुराग का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
सिंधौली। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मजीदपुर निवासी अनुराग श्रीवास्तव (25) की ट्रेंच मशीन वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई। उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ट्रेंच मशीन वाहन पर बैठकर शहर जा रहे थे।
अनुराग श्रीवास्तव के फुफेरे भाई मुकुल श्रीवास्तव जल जीवन मिशन में पाइप लाइन बिछाने वाली ट्रेंच मशीन को चलाते हैं। शुक्रवार की दोपहर अनुराग घर से मुकुल के पास जाने की बात कहकर आए थे। दोनों एक साथ मशीन पर बैठकर शाम करीब चार बजे रिंगरोड होते हुए शहर जा रहे थे। तियुलक गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर मशीन सड़क किनारे बनी खाईं में पलट गई। जिसके नीचे दबकर अनुराग की मौके पर मौत हो गई।
जबकि मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच आसपास के लोगों ने घायल मुकुल को राजकीय मेडिकल कालेज भेजा। सूचना पर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बड़े भाई अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अनुराग अविवाहित था।