शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एक युद्ध नशे के विरुद्ध लड़ें युवा

Connect News 24

youth fight a war against drugs

उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा का स्वागत

शाहजहांपुर। गांधी भवन प्रेक्षागृह में एक युद्ध नशे के विरुद्ध विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसके खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इससे पहले उप्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा का जिले में प्रथम आगमन पर सुभाष चौक पर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान बाल कल्याण समिति व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों में अमितेश अमित, रामौतार त्रिपाठी, मुनीश सिंह परिहार, अरवेंद्र मिश्रा, संध्या सक्सेना, मुकेश सिंह परिहार, उदय प्रताप सिंह, आशीष भदौरिया, अशोक यादव, ब्रजेश सक्सेना, आदित्य प्रताप सिंह, अमन सक्सेना, अजय पाल आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button