Shahjahanpur: धर्मेंद्र की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश; सरेबाजार की थी वारदात


मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार में पीलीभीत के गजरौला निवासी धर्मेंद्र की हत्या के मामले में नामजद एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिजनों में आक्रोश है।
30 नवंबर को गांव कुसुमा निवासी शिवम ने गांव के ही अमरजीत भारती को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया था। गोली अमरजीत के साथ चल रहे उसके ममेरे भाई धर्मेंद्र को लग गई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा: काम करते वक्त संविदाकर्मी की करंट से मौत, बिजली के खंभे पर चार घंटे लटका रहा शव
शिवम की शादीशुदा बहन 26 नवंबर से लापता है। शिवम को शक था कि अमरजीत ने उसकी बहन को कहीं भेज दिया है। इसी खुन्नस में उसने अमरजीत को निशाना बनाते हुए फायर किया, लेकिन गोली उसके पास खड़े धर्मेंद्र के सीने में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।