Shardiya Navratri 2023: बरेली के देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्ति में लीन हुए भक्त, गूंजे माता के जयकारे

मां की भक्ति में लीन भक्त
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। घरों और मंदिरों में घट स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक देवी मां के नौ स्वरूपों की उपासना की जाएगी। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। बरेली के देवी मंदिरों में रविवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। देवी मंदिर मां के जयकारों से गुंजायमान हो गए।
शहर के कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर में देवी मां की महाआरती हुई। साहूकारा स्थित नौ दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। देवी उपासना के महापर्व में देवी मंदिरों में भव्य सजावट की गई है।




