बदायूं

बदायूं: उघैती में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Connect News 24

Badaun: school bus collides with tree in Ughaiti

स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई
– फोटो : अमर उजाला

उघैती थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें स्कूल के बच्चे बाल-बाल बच बए। बताया जा रहा है कि बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान चरसौरा गांव नजदीक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

बच्चे उछलकर आगे सीट में जा लगे। हालांकि उनके ज्यादा चोट नहीं आई। कुछ बच्चों को मामूली चोट आई है। बस में करीब 35-40 बच्चे सवार थे। इसकी सूचना पर बच्चों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे को लेकर हंगामा कर दिया।

इसकी सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन के आदेश दिए हैं। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। बस के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बस में जिस स्कूल के बच्चे सवार थे। उस स्कूल के अध्यापक या प्रबंधन कमेटी के लोग मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों में खासी नाराजगी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button