रामपुर

Rampur News: किसानों ने पंचायत में गन्ना सप्लाई का मुद्दा उठाया

Connect News 24

रामपुर। भाकियू(टिकैत) की पंचायत में अराजस्व गांवों के गन्ना सप्लाई का मुद्दा उठाया गया। प्रदेश कैंप कार्यालय पर बुलाई गई पंचायत में स्वार और बिलासपुर के भी किसान शामिल हुए। किसानों की समस्या सुनने के बाद प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि बिलासपुर और स्वार के आरसल-पारसल, नूरपुर, हजूरपुर, फाजिलपुर, भगवंतनगर, पदमपुर, बेवक्ता, सलारपुर समेत करीब 80 गांवों को किसानों को भूमि का मालिकाना हक नहीं मिला है।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि इन गांवों के गन्ने की फसल भी करते हैं। लेकिन, उनका गन्ना सरकारी रेट पर मिलों पर नही पहुंच पाता। क्योंकि इन गांवों को गन्ने के सर्वे में शामिल नहीं किया जाता है। प्रदेश महासचिव ने गन्ना विभाग से इन गांवों के किसानों को सप्लाई सदस्य बनाने की मांग की। ताकि, किसान अपना गन्ना चीनी मिलों पर डाल सकें। पंचायत में चौधरी अजीत सिंह, जगमोहन सिंह, लखविंदर सिंह, जजवीर सिंह रंधावा, बलजीत सिंह, निशान सिंह, राजू सिंह, तालिब, तौकीर अहमद, सिराज अहमद, नल सिंह मौजूद रहे।

दूसरी ओर भाकियू भानू गुट की एक पंचायत शहर में आंबेडकर पार्क में हुई। किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि 24 दिसंबर को होने वाली मासिक पंचायत अब 26 दिसंबर को आंबेडकर पार्क में होगी। जिले भर के किसान अधिक से अधिक संख्या में पंचायत में पहुंचे। पंचायत में सभी पदाधिकारियों को पहुंचना होगा, अन्यथा जो पदाधिकारी नहीं पहुंचेगा उसे छह साल के निष्कासित किया जाएगा। सैयद जमाल आरिफ मियां, रईस अहमद, बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुफरान मुराद खान, शराफत अली, लिफाकत, हरताल सिंह आदि रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button