बदायूं

Budaun News: धारदार हथियार से गला काटकर किसान की हत्या, गेंह के खेत में पड़ा मिला शव

Connect News 24

Farmer murdered by slitting throat with sharp weapon in Budaun

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहवर शाह में मंगलवार रात 50 वर्षीय किसान नानूराम की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों के मुताबिक वह एक दिन पहले घर से भैंस खरीदने के लिए निकले थे लेकिन वह लौटकर नहीं आए। बुधवार सुबह उनका शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला।

घटना की सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि किसान के साथ तीन लोगों ने बैठकर शराब पी थी। कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। किसान की हत्या किसने और क्यों की है, अभी इसका पता नहीं चला है।  पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button