Schools

SSC ने जारी किए हेड कॉन्सटेबल परीक्षा के फाइनल नतीजे, इन आसान स्टेप्स से कर लें चेक

Connect News 24

SSC Head Constable Final Result 2022 Released: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी हेड कॉन्सटेबल परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम में बैठे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. हालांकि स्टोरी लिखे जाने तक वेबसाइट अभी धीमी काम कर रही थी, अगर आपके लॉगिन करने पर साइट न खुले तो कुछ देर रुक जाएं और बाद में कोशिश करें. ट्रैफिक कम होने पर वेबसाइट खुद ही खुल जाएगी. ये नतीजे एसएससी हेड कॉन्सटेबल (मिनिस्ट्रियल) दिल्ली पुलिस एग्जामिनेशन के हैं.

इस डेट पर हुआ था एग्जाम

इस रिक्रूटमेंट प्रॉसेस के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम का आयोजन 28 दिसंबर 2023 के दिन हुआ था. जारी रिजल्ट से पता चलता है कि कुल 811 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है. इनमें से 538 लड़के और 273 लड़कियां हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16,793 कैंडिडेट्स ने सीबीटी परीक्षा में भाग लिया था.

ये भी जान लें कि स्किल टेस्ट का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर 2023 के बीच हुआ था जिसके नतीजे 28 नवंबर के दिन जारी हुए थे. अब इस परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी हुए हैं.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर वह लिंक तलाशें जिस पर लिखा हो – SSC Head Constable Final Result 2022 लिंक. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करतेही एक नया पेज खुलेगा जिस पर कैंडिडेट्स को अपने डिटेल डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • इस बारे में अन्य कोई भी जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.
  • यहीं से अपडेट भी पता किया जा सकता है और डिटेल भी जाने जा सकते हैं.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं.

यह भी पढ़ें: KBC में पांच करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार बने BPSC के टीचर 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button