गुरु-चेले की काली करतूत: अनुष्ठान के बहाने शिष्या को गन्ने के खेत में बुलाया, दोनों ने लूटी आबरू

(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। धार्मिक अनुष्ठान करने वाले गुरु और उसके चेले ने पूजा करने के बहाने युवती के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। युवती भी मुख्य आरोपी की शिष्या थी। उसने मोबाइल फोन से कॉल कर घटनास्थल पर ही पुलिस बुला ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरु-चेले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- Bareilly: फाइल स्टार होटल में अच्छी नौकरी का झांसा देकर युवक को भेजा ओमान, वहां कराया गया गंदा काम
शाहजहांपुर जनपद के थाना जैतीपुर के गांव कलुआ भोज निवासी संजय सिंह और शाहजहांपुर के ही गांव मरुआ झाला निवासी उसका शिष्य सुमित धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। कुछ माह पहले दोनों ने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुष्ठान किया था। इसी दौरान गांव की एक युवती संजय से प्रभावित होकर उसकी शिष्या बन गई। दोनों में फोन पर बातें होने लगीं।



