रामपुर

Rampur: फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग को सांड ने उतारा मौत के घाट, छह महीने पहले भी दो लोगों की ली थी जान

Connect News 24

bull killed an elderly man who was guarding the crop

फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग को सांड ने उतारा मौत के घाट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के शाहबाद में फसल की रखवाली कर रहे प्रधान के पिता को आवारा सांड ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस से कहा। इससे पूर्व में भी एक किसान की आवारा सांड ने जान ले ली थी।

दरअसल शाहबाद तहसील क्षेत्र के गांव नादरगंज गांव के वर्तमान प्रधान जय सिंह के पिता नोनिराम (60) अपने खेत में खड़ी फसल बाजरे की रखवाली कर रहे थे। किसान के बेटे प्रधान जय सिंह ने बताया कि रविवार शाम को चार बजे किसान नोनिराम खेत की रखवाली कर रहे थे। उसी दौरान खेत में सांड घुस आया। किसान ने सांड को निकालना चाहा। उसी दौरान सांड किसान पर हमलावर हो गया। खेत में ही रखवाली कर रहे किसान को सांड ने पटक-पटक कर बुरी तरह घायल कर दिया। 

हादसे को देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने चीख-पुकार मचाई। जिसके बाद सांड को भगाया गया और घायल अवस्था में एंबुलेंस के माध्यम से किसान को शाहबाद सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी शुरू कर दी। सांड द्वारा किसान की पटक-पटक कर मौत करने के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सांड के कारण रोजाना कोई न कोई हादसा होने से बाल-बाल बच जाता है।

छह माह पूर्व एक किसान को सांड ने मार दिया था

लगभग छह माह पूर्व ढकिया चौकी क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी ज्वाली सिंह (55) अपने खेत से वापस आ रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार खेत से वापस आते समय इसी सांड ने किसान ज्वाली सिंह को पटक-पटक कर मार दिया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button