बदायूं

फात्मा के हाथ शहर की सरकार: पिछली बार जिससे मिली हार, अब उसे ही शिकस्त; दूसरे ही चरण में पिछड़ गईं थीं दीपमाला

Connect News 24

UP Nikay Chunav 2023 Independent Fatma Raza defeated BJP Deepmala in Badaun City Municipality seat

निर्दलीय फात्मा रजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं शहर नगर पालिका सीट पर निर्दलीय फात्मा रजा भाजपा की दीपमाला गोयल को 5485 वोटों से हराकर शहर की प्रथम नागरिक बन गई हैं। फात्मा को 27571 वोट, जबकि दीपमाला गोयल को 22086 वोट मिले। पिछले चुनाव में भाजपा की दीपमाला ने सपा से चुनाव लड़ीं फात्मा को शिकस्त दी थी। इस चुनाव में फात्मा रजा 3176 वोटों से हारी थीं।

बृहस्पतिवार को हुए चुनाव के बाद ही प्रत्याशियों समेत उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ी हुईं थीं। सबसे ज्यादा कांटे की टक्कर शहर सीट पर मानी जा रही थी। यहां पिछले दो चुनाव में एक-दूसरे को शिकस्त देती आ रहीं दीपमाला गोयल और फात्मा रजा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था। 

पिछले चुनाव में भाजपा की दीपमाला गोयल ने सपा से चुनाव लड़ी फात्मा रजा को 3176 वोटों से हराया था। उस चुनाव में दीपमाला को 32316 वोट तथा फात्मा रजा को 29140 वोट मिले थे। इससे पहले साल 2015 में हुए उपचुनाव में सपा से चुनाव लड़ी फात्मा रजा ने दीपमाला गोयल को हराया था।

हालांकि इस बार शहर सीट से दस प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला दीपमाला गोयल और फात्मा रजा में ही माना जा रहा था। सपा द्वारा इस बार सिंबल न देने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष था, जिससे ये भी कयास लगाया जा रहा था कि फात्मा चुनाव नहीं लड़ेंगी। ऐसे में भाजपा की राह काफी आसान लग रही थी क्योंकि दीपमाला के सामने कोई भी मजबूत प्रत्याशी नजर नहीं आ रहा था। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button