रामपुर
नहीं हुई शव की शिनाख्त: हॉल में मौत युवक की मौत, देख रहा था ‘किसी का भाई किसी की जान’, 12 से तीन का था शो

हॉल में युवक की हुई मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर जिले के डायमंड सिनेमा हॉल में किसी का भाई किसी जान फिल्म देखने आए युवक की मूवी देखते-देखते ही मौत हो गई। वह अपनी सीट पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।