ईद की खुशियां मातम में बदलीं: बरेली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मृतकों के फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बुधवार रात नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बकरीद की खुशियां मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार गांव खमरिया सानी के रहने वाले नन्हे शाह पुत्र अजब शाह बुधवार रात करीब 11 बजे अपने भतीजे शान आलम के साथ गांव रसूलपुर से अपने घर जा रहे थे। मीरगंज के सिंधौली चौराहे पर बरेली की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें- शादी, शक और हत्या: मेले में युवक संग झूले पर थी बीवी, पति ने ली जान; पढ़ें विवाह के बाद के 54 दिनों की कहानी



