बरेली

दो लड़कियों की प्रेम कहानी: युवती को तांत्रिक के पास ले गई मां-बेटी, तंत्र-मंत्र से युवक बनाने का झांसा और…

Connect News 24

Case Registered Against mother And daughter including tantrik In murder of girl in Shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाने के एक गांव निवासी युवती का कंकाल लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में मिला है। रविवार को कंकाल की बरामदगी शाहजहांपुर और मोहम्मदी पुलिस ने की। युवती करीब दो महीने से लापता थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता लगा है कि मोहम्मदी क्षेत्र के गांव निवासी कथित तांत्रिक ने युवती को युवक बनाने का झांसा दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया है। 

मोहम्मदी के थानाध्यक्ष अंबर सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के थाना आरसी मिशन की पुलिस आई थी। निशानदेही पर पुलिस ने हल्का नंबर एक के मियांपुर जंगल के पास युवती के शव का कंकाल बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवती 18 अप्रैल को घर से निकली थी। परिजनों ने 26 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

ये भी पढ़ें- UP News: किशोरी को अगवा कर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण कराने ले गए मौलवी के पास

ऐसे तांत्रिक तक पहुंची पुलिस 

शाहजहांपुर पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी। मोबाइल फोन की सीडीआर के सहारे पुलिस मोहम्मदी क्षेत्र के बौआ गांव पहुंची। गांव निवासी कथित तांत्रिक से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद तांत्रिक की निशानदेही पर मियांपुरवा जंगल के पास से युवती का कंकाल बरामद किया गया है।

हत्या से पहले युवती के साथ किया दुष्कर्म

थानाध्यक्ष अंबर सिंह के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवक बनने के झांसे में आकर युवती जैसे ही बौआ गांव पहुंची तो वह उसे मियांपुर जंगल के पास ले गया। जहां उसकी हत्या कर दी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button