बदायूं

डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में बदल रहा प्रदेश : राजीव

Connect News 24

The state is changing under the leadership of double engine government: Rajiv

उसावां के ग्राम खेड़ा में संवाद रथ डिजिटल माध्यम से ग्रामिणो को योजनाओं की दी गई जानकारी। संवाद

बदायूं। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश बदल रहा है।

जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने ब्लॉक जगत के रुखड़ा खौला गांव में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने ब्लॉक समरेर के सिसईया गुसाई गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साढ़े नौ वर्षों में हुए विकास कार्य के बारे में बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने ब्लॉक उझानी के अन्नी गांव में लोगों को संबोधित किया।

ब्लाॅक अंबियापुर के पिंडोल ग्राम सभा पंचायत भवन में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, ब्लॉक वजीरगंज के मनवा गांव में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, ब्लॉक उसावा के खेड़ाकिशनी गांव में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, ब्लॉक म्याऊं के मुडसेना कलाकल में आरएस पाल, ब्लॉक सलारपुर के कुनार गांव में पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, ब्लॉक दातागंज के गथोली गांव में अतेंद्र विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओं का भाजपा की नीतियां समझाईं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button