Pilibhit News: दिसंबर में 13 दिन नहीं चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

पीलीभीत। कोहरे के कारण रेलवे ने टनकपुर से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को कई दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की है।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले समय में कोहरा अधिक होने के कारण रेल परिचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। टनकपुर से सिंगरौली/शक्तिनगर तक जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस 02, 05, 06, 09, 12, 13, 16, 19, 20, 23, 26, 27, 30 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसके बाद जनवरी 2024 में 02, 03, 06, 09, 10, 13, 16, 17, 20, 23, 24, 27, 30, 31 को ट्रेन नहीं चलेगी। इसके बाद 03, 06, 07, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 24, 27 एवं 28 फरवरी 15074/15076 टनकपुर-सिंगरौली/शक्तिनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसके अलावा सिंगरौली/शक्तिनगर से टनकपुर तक आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस 03, 06, 07, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 24, 27, 28, 31 दिसंबर 2023 तक नहीं चलेगी। इसके अलावा 2024 के पहले महीने की 03, 04, 07, 10, 11, 14, 17, 18, 21, 24, 25, 28, 31 जनवरी को ट्रेन नहीं चलेगी। इसके बाद 01, 04, 07, 08, 11, 14, 15, 18, 21, 22, 25, 28 एवं 29 फरवरी को भी ट्रेन निरस्त रहेगी।