पीलीभीत

किसान को बाघ ने बनाया निवाला: घर से 100 मीटर दूरी पर टाइगर ने किया हमला, सुबह इस हाल में मिला शव

Connect News 24

Tiger killed the farmer near pilibhit tiger reserve

घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में बाघ ने एक किसान को निवाला बना डाला। किसान सोमवार रात खेत पर गया था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। मंगलवार की सुबह किसान का अधखाया शव दूसरे खेत में पड़ा मिला तो इलाके में दहशत फैल गई। किसान की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।   

न्यूरिया क्षेत्र के गांव अलीगंज बरी में किसान अशोक कुमार (45) सोमवार रात को अपने खेत पर धान की पौध देखने गया था। घर से खेत मात्र 100 मीटर दूरी पर है। खेत में बैठे बाघ ने अशोक पर हमला कर उसे मार डाला। बाघ अशोक के शव को खेत से खींचकर 700 मीटर दूर जंगल में ले गया। उसका दाहिना पैर पूरी तरह खा लिया। 

मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो अशोक का शव पड़ा देखा। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर न्यूरिया थानाध्यक्ष उदय वीर सिंह चौहान, सीओ प्रतीक दहिया भी मौके पर पहुंच गए। बाद में घटनास्थल पर तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपाल अनवर अली भी पहुंचे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button